दुबई के बारे में 20 रोचक तथ्य

Md Danish Ansari
3 minute read
0
20  interesting facts about Dubai

दोस्तों शायद आप यह जानते होंगे कि दुबई दुनिया के सबसे अमीर शहरों में से एक है। बहुत से लोगो को यह लगता है कि यह धन तेल की कमाई से आया है। मगर यह बात सही नही है दुबई की जीडीपी में सिर्फ 6% ही तेल की कमाई का हिस्सा है। बाकी का पैसा दुबई पर्यटन और रियल इस्टेट से प्राप्त करता है।
  1. आप दुबई में सार्वजनिक जगहों पर kiss नही कर सकते। अगर आप ने ऐसा किया तो आप को या तो जेल में डाल दिया जाएगा या फिर देश से बाहर कर दिया जायेगा।
  2. दुबई में किसी भी चीज पर टैक्स नही देना पड़ता। चूँकि दुबई में इस्लामिक कानून लागू है। इस्लाम में टैक्स लेना या देना दोना हराम है। मगर यह नियम हुकूमत के तौर पर बदल जाता है।
  3. दुबई में दुबई लैंड बन रहा है जो कि डिज्नी लैंड से ढाई गुना बड़ा है।
  4. दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा भी दुबई में ही स्थित है।
  5. दुबई में आप अपने घर में बैठ कर शराब पी तो सकते है।लेकिन इसके लिए आपके पास लाइसेंस होना जरूरी है बिना लाइसेंस के आप न तो शराब पी सकते है ना खरीद सकते है और न ही रख सकते है।
  6. हाल ही में दुबई ने अपनी अर्थव्यवस्था को तेल निर्यात से हटा कर दूसरे माध्यमों पर केंद्रित कर दिया है। दुबई के GDP का 20% पर्यटन से प्राप्त होता है।
  7. वर्तमान में दुबई की जीडीपी में तेल निर्यात से सिर्फ 5% की प्राप्ति होती है।
  8. दुबई में की पूरी आबादी में सिर्फ 15% आबादी ही दुबई की मूल आबादी है। बाकी की 85% आबादी एशिया के बाकी देशों के लोगो की है। जिसमे अकेले भारतीयों की आबादी 51% है।
  9. दुबई दुनिया के सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक है। यहाँ क्राइम रेट न के बराबर है यहाँ महिलाये अपनी मर्जी से रात के किसी भी वक़्त बाहर सुरक्षित घूम सकती है।
  10. दुबई में दुनिया के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल स्थित है। यहाँ आपको दुनिया भर की हर ब्रैंड और कंपनी के प्रोडक्ट मिल जायेंगे।
  11. दुबई के लोग कुत्ता बिल्ली पालने के बजाए चिता पालना ज्यादा पसंद करते है।
  12. दुबई के ज्यादातर पुलिस स्टेशन मॉर्डन है। अगर आप को कोई शिकायत दर्ज करानी है तो यह पुलिस स्टेशन बगैर किसी व्यक्ति के मदद के ही आपकी शिकायत दर्ज कर लेता है।
  13. दुबई में आप गंदी या टूटी फूटी कार नही चला सकते। अगर आप ऐसा करते है तो आप पर 200 दिरहम का जुर्माना लग सकता है।
  14. दुबई में सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल फुटबाल और क्रिकेट है।
  15. दुबई में किसी भी जगह के लिए पिन कोड एड्रेस सिस्टम का इस्तेमाल नही किया जाता। यहाँ ज्यादातर काम ऑनलाइन होते है। अगर आप को किसी जगह पर पहुँचना है तो आप किसी बिल्डिंग का नाम बता कर बड़ी आसानी से उस जगह पर पहुँच सकते है।
  16. पूरा दुबई शहर रेगिस्तान में बसा हुआ है। लेकिन जब आप इसे देखेंगे तो आप को यकीन ही नही होगा कि रेगिस्तान के बीच में इतना खूबसूरत और आलीशान शहर भी बसाया जा सकता है।
  17. दुबई अलग से कोई देश नही है, यह सयुंक्त अरब अमीरात का एक शहर भर है।
  18. दुबई के लोग महँगी कारों के बेहद शौकीन है। जो कार आपको दुनिया में कही और देखने को न मिले वो कार आपको दुबई में देखने को मिलेगी।
  19. साल 1990 में दुबई में सिर्फ एक ही इमारत मौजूद थी। जिसका नाम वर्ल्ड ट्रेड सेंटर है, लेकिन अब दुबई में 911 सबसे ऊँची इमारत है इसमें वो इमारत नही है जो अभी बन रही है।
  20. दुबई में आपको ऐसे बहुत सारे एटीएम मिल जायेंगे जिसमे से सोने के सिक्के निकलते है।
उम्मीद है दोस्तो आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस पोस्ट को अपने दोस्तो के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

नए लोगो से कैसे मिले उनसे कैसे बात करें ?

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!