सेब के बारे में 20 रोचक जानकारी

Md Danish Ansari
2 minute read
0
20 interesting information about Apple

नमस्कार दोस्तो आज की इस पोस्ट में हम आपको सेब के बारे में 20 रोचक जानकारी बताने जा रहे है। इससे आपकी जानकारी बढ़ेगी और आपकी जनरल नॉलेज भी, अगर आपको यह जानकारी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।
  1. वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्य एशियाई देश कज़ाखिस्तान में सेब सबसे पहले पैंदा हुए थे।
  2. सेब कज़ाखिस्तान से बाहर निकल कर दुनिया तक पहुँचा। जिसके बाद आज दुनिया भर में अलग अलग सेब की नस्ले पाई जाती है।
  3. एक सामान्य आकार के सेब में 40 कैलोरी होती है।
  4. आपको यह जान कर शायद हैरानी होगी कि सेब गुलाब की प्रजाति में से एक है।
  5. एक पूरी तरह से परिपक्व सेब का पेड़ साल भर में 40 से 200 किलोग्राम तक का फल देता है।
  6. सेब को ज्यादा दिनों तक सुरक्षित रखने के लिए सेब को कार्बन डाइऑक्साइड और उच्च सांद्रता वाले कमरे में रखा जाता है।
  7. भारत में सेब का सबसे ज्यादा उत्पादन जम्मू कश्मीर करता है।
  8. भारत के 70 फीसदी सेब का उत्पादन अकेले जम्मू कश्मीर करता है।
  9. वैज्ञानिकों के मुताबिक सेब का पेड़ सबसे पुराना पेड़ रहा होगा। जिसकी खेती इंसान करते थे, सेब को एशिया और यूरोप में हजारों सालों से उगाया जा रहा है।
  10. अगर बात की जाए कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा सेब का उत्पादन करता है। तो वो चीन है, चीन अकेले दुनिया का कुल 50 फीसदी सेब का उत्पादन करता है।
  11. इस वक़्त पूरी दुनिया भर में सेब के 7500 किस्म मौजूद है। अगर एक व्यक्ति एक दिन में एक सेब खाये तब भी उसे दुनिया भर में मौजूद सभी सेब की किस्मों को खाने में 20 साल लगेंगे।
  12. सेब के पेड़ों की लंबाई 6 से 15 फ़ीट की होती है। वही जंगली सेब के पेड़ की लंबाई 30 फ़ीट तक होती है।
  13. दुनिया भर में सबसे ज्यादा मीठे सेब सिर्फ एशिया महाद्वीप के देशों में पाए जाते है।
  14. सेब को पानी में डालने पर वह तैरने लगता है। इसकी वजह ये है कि सेब के अंदर 25% हवा होती है।
  15. सेब में विभिन्न प्रकार के विटामिन और खनिज पाई जाती है। जैसे – पोटैशियम, फास्फोरस, कैलिशयम, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, जिंक
  16. अगर आप कच्चे सेब को फ्रीज़ के बाहर रखते है तो वह 10 गुना तेज़ी से पकता है।
  17. आम और केले के बाद दुनिया का सबसे लोकप्रिय फल सेब है।
  18. आज तक दुनिया का सबसे बड़ा सेब जापान में पाया गया था। इसका वजन 1.849 किलोग्राम था
  19. दोस्तों अगर आप को रात में जागना है तो आप कॉफी या चाय पीने की जगह एक सेब खा ले। सेब में मौजूद प्राकृतिक चीनी कैफीन की तुलना में ज्यादा शक्तिशाली है।
  20. दुनिया भर में सेब तीन रंगों में पाए जाते है हरा, पिला, लाल।
उम्मीद है दोस्तो आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आप ने अभी तक हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब नही किया है तो प्लीज अपना ईमेल आईडी डाल के सब्सक्राइब कर लें। जिससे आप को हर नई पोस्ट का नोटिफिकेशन आपको मेल में मिल जाएगा।

क्रिकेट के बारे में 20 रोचक जानकारी

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!