बॉलीवुड के बारे में 20 रोचक जानकारी

Md Danish Ansari
3 minute read
0
20 interesting information about Bollywood

दोस्तों क्या आप को पता है बॉलीवुड की फ़िल्म भाग मिल्खा भाग की बायोग्राफी लिखने के लिए रियल मिल्खा सिंह जी ने भाग मिल्खा भाग फ़िल्म के प्रोड्यूसर से सिर्फ एक रुपये लिए थे। आज की इस हेल्पफुल नॉलेज की पोस्ट में हम कुछ इसी तरह की रोचक जानकारी आपसे शेयर करेंगे। अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आये तो इसे अपने दोस्तो के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

  1. क्या आप जानते है बॉलीवुड में सबसे अमीर अभिनेता कौन है। शाहरुख खान इनकी नेट वर्थ कुल 600 मिलियन डॉलर है।
  2. बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन है। इनकी नेट वर्थ 35 मिलियन डॉलर है।
  3. दुनिया में सबसे अधिक गाने कुमार सानू के नाम है। इन्होंने एक दिन में 28 गानो का रिकॉर्ड बनाया है। कुमार सानू 90 के दशक के सबसे प्रिय गायकों में से एक थे।
  4. अमिताभ बच्चन ही सिर्फ एक ऐसे अभिनेता है जिन्होंने 90 के दशक में करोड़ों रुपए में फीस ली है।
  5. आप ने दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे फ़िल्म तो देखी ही होगी। उसमे एक गाना है, मेरे ख़्वाबों में जो आये। इस गीत को आनंद बख़्शी ने डायरेक्टर को एक बार नही बल्कि 24 बार लिख के दिया था। लेकिन फ़िल्म के डायरेक्टर इसे हर बार रिजेक्ट कर देते थे। बाद में इस गाने को फ़िल्म में लिया गया और आप सभी जानते है कि यह गाना कितना ज्यादा हिट हुआ था।
  6. क्या आपको पता है बॉलीवुड का नाम बॉलीवुड कैसे पड़ा। असल मे बॉलीवुड, हॉलीवुड और बॉम्बे शहर के नाम को मिला कर बना है।
  7. पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा फ़िल्म भारतीय सिनेमा प्रोड्यूस करता है।
  8. दुनिया का सबसे बड़ा फ़िल्म स्टुडियो भारत के हैदराबाद में स्थित है। इसका नाम रामोजी फ़िल्म सिटी है, इस स्टूडियो को 1996 में तेलगु फ़िल्म निर्माता रामोजी राव ने बनवाया था।
  9. बॉलीवुड का सबसे बड़ा अवार्ड फ़िल्म फेयर अवार्ड है। इस अवार्ड को सबसे ज्यादा पाने वाले सिर्फ दो ही व्यक्ति है। एक है दिलीप कुमार और दूसरे है शाहरुख खान इन दोनों ने इस अवार्ड को 8 बार जीता है।
  10. रही बात बॉलीवुड के सबसे महँगे अभिनेता और अभिनेत्री की तो बॉलीवुड की सबसे महँगी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण है जो एक फ़िल्म के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये लेती है। वही सबसे महँगे अभिनेता है सलमान खान जो हर फिल्म के लिए लगभग 60 करोड़ रुपये लेते है।
  11. अगर बात की जाए कि भारत को छोड़ के दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा बॉलीवुड फिल्म देखी जाती है तो जवाब है चीन और पाकिस्तान दोनो ही हमारे पड़ोसी मुल्क है।
  12. बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फिल्में राजेश खन्ना जी ने 103 फिल्में की है। जिसमें से हर एक में वो अकेले बड़े अभिनेता रहे।
  13. बॉलीवुड का सबसे लंबा गाना है “अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों” इस 20 मिनट के गाने को फ़िल्म में तीन किश्तों में दिखाया गया है।
  14. शोले फ़िल्म जोकि हम सभी की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इसकी शूटिंग कर्नाटक के रामनगर क्षेत्र के चट्टानी इलाको में हुई थी। इस फ़िल्म की शूटिंग पूरे 2.5 साल तक चली और यह फ़िल्म 15 अगस्त 1975 को रिलीज़ हुई।
  15. बॉलीवुड की सिर्फ एक ही ऐसी फिल्म है जिसमे सबसे ज्यादा विदेशी एक्टर्स ने काम किया है। वो है “लगान” इसके साथ ही चीन में रिलीज़ होने वाली भारत की पहली फिल्म भी “लगान” ही थी।
  16. सत्यम शिवम सुंदरम फ़िल्म की शूटिंग से लेकर उसके रिलीज़ होने तक फ़िल्म के निर्देशक “राज कपूर” ने शराब और माँस का सेवन छोड़ दिया था।
  17. बॉलीवुड की फिल्मों में सिर्फ दो ही ऐसी फिल्में है जिसमे दो इंटरवल्स है। एक “मेरा नाम जोकर” और दूसरा है “संगम”
  18. “देविका रानी” पहली ऐसी अभिनेत्री थी जिनके पास फ़िल्म निर्माण की डिग्री थी।
  19. बॉलीवुड की सबसे लंबी फ़िल्म “मेरा नाम जोकर है” और “LOC” है। इन फिल्मों की अवधि 4 घंटे 15 मिनट है।
  20. बॉलीवुड में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म “गजनी” है। वही दूसरी फिल्म जिसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया वो “3 इडियट्स” है। अजीब ये है कि दोनों फ़िल्म आमिर खान की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!