![]() |
yourpassion.in |
जी हाँ दोस्तो जिस तरह से आपको टाइटल पढ़ कर ये झटका लगा कुछ इसी तरह का झटका हमे भी लगा। जब हमने Ryaan के बारे में पढ़ा, Forbes ने रयान को साल 2018 के सबसे Top YouTube Video से रुपये (लगभग 1,55,92,39,000) कमाने वालो की लिस्ट में शामिल किया है।
1अरब 55 करोड़ 92 लाख 39 हजार रुपये। हमने तो कभी सपने में भी इतनी बड़ी कमाई करने के बारे में नही सोचा था। लेकिन आपके मन मे यह प्रश्न उठ रहा होगा कि आखिर एक सात साल के बच्चे ने इतना ज्यादा पैसा कैसे कमाया। तो आपके इस सवाल का सीधा सा जवाब है YouTube video से, जी हाँ।
दोस्तो रयान एक toutuber है जो बच्चों के खिलौनों का review देता है। उसे video में record करके youtube पर upload कर देता है। ryaan असल मे उन toys या खिलोनो का review करता है। जो अक्सर उसके परिवार वाले उसके लिए लेकर आते है।
Ryaan Toys Review के नाम से youtube पर एक youtube channel है। Forbes की report के मुताबिक ryaan का youtube channel No. 8 से jump करके साल 2018 में पूरी दुनिया मे toys review channel के मुकाबले में No. 1 की position में आ गया है। रयान का चैनल साल 2015 में बना था।
ज्यादातर माँ बाप जो कम पढ़े लिखे होने की वजह से अपने बच्चों के लिए ऐसे खिलोने उठा लाते है। जो बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक होता है। लेकिन रयान के माता पिता रयान के लिए ऐसे ही खिलोने लाते है। जो बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक न हो।
Ryaan अपने इन्ही खिलोने का review video बना कर उसे youtube पर डाल देता है। रयान के बालिक ना होने के कारण उसके youtube channel को उसके माता पिता ही handel करते है।
Ryaan के लिए यह ठीक ऐसा है जैसे आम के आम गुठलियों के भी दाम। यानी कि हर रोज एक नया खिलौना भी मिल जाता है खेलने को और हर रोज एक मोटी रकम भी। रयान का जब पहला वीडियो यूट्यूब पर आया तो लोगो ने इसे बहुत पसंद किया। इसीलिए ryaan के माता पिता को यह idea आया कि – क्यो न हम रयान का एक youtube channel ही बना दें।
शुरू शुरू में यह काम सिर्फ मौज मस्ती में बनाया गया एक channel था। लेकिन ryaan के video उसके review को दूसरे माता पिता ने इतना ज्यादा पसंद किया कि देखते ही देखते 7 साल का यह बच्चा। पूरी दुनिया मे स्टार बन गया।
आज की तारीख में ryaan को दुनिया भर की बड़ी से बड़ी company अपने बनाये toys के review के लिए अच्छी खासी मोटीरकम देती है। लेकिन Ryaan के माता पिता इस बात का पूरा ख्याल रखते है। कि रयान सिर्फ उन्ही Child Toys का review करें। जो सही में बच्चों की सेहत के लिए अच्छे हो।
क्योकि आज की तारीख में दुनिया भर में बच्चों के माता पिता रयान के बताए खिलोने को ही खरीदना बेहतर समझते है। ऐसे में अगर Ryaan किसी ऐसी Toys Maker company के खिलोनो का रिव्यु करता है। जो उनके बच्चों के सेहत के लिए ठीक नही तो रयान के channel की value तो गिरेगी ही साथ ही साथ बदनामी अलग, और हमे यह नही भूलना चाहिए कि भले ही रयान ने सात साल की उम्र में 22 Million Dollar कमाए हो लेकिन वो है तो एक बच्चा ही।
दोस्तो अगर आप मे भी कुछ ऐसा है जिसे आप दुनिया के सामने लाना चाहते है। तो आपको इन्तेज़ार नही करना चाहिए। आप अपने काम या टैलेंट के मुताबिक youtube पर एक चैनल बना कर हर दिन उसमे अपना वीडियो अपलोड करें। अगर आप सच्चे मन से यह काम करते है तो आप भी ryaan के जितना भी कमा सकते है या उससे ज्यादा या फिर कम लेकिन कमायेंगे जरूर। बस लोगो के साथ चीटिंग मत कीजियेगा।
उम्मीद है दोस्तो आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसे अपने दोस्तों रिस्तेदारों के साथ जरूर share करे socialmedia पर क्या पता कोई इस आर्टिकल से प्रेरित हो जाये।