![]() |
Lunar Eclipse 2020 |
दोस्तों जैसा कि आप सभी टाइट पढ़ कर ही जान गए होंगे। कि आज हम किस बारे में बात करने वाले है, दोस्तों ये ग्रहण साल 2020 का पहला ग्रहण है। जनवरी में पड़ने वाला ये ग्रहण चंद्र ग्रहण है जो आज ही से शुरू होगा।
जी हाँ, ये चंद्र ग्रहण 10 जनवरी की रात से शुरू होगा और 11 जनवरी की सुबह तक रहेगा। इस साल 2020 में 3 और चंद्र ग्रहण लगेंगे और 2 सूर्य ग्रहण। यानी कि इस साल कुल हम सभी को 6 ग्रहण देखने को मिलेंगे। आज रात जो चंद्र ग्रहण लगने वाला है, इस चंद्र ग्रहण को अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के लोग साफ साफ देख पायेंगे।
चंद्रग्रहण की तारीख़ और वक़्त:
ग्रहण आरंभ होगा : 10 जनवरी 2020 की रात करीब 10:39 मिनट पर।
ग्रहण समाप्त होगा : 11 जनवरी की आधी रात करीब 2:23 मिनट पर।
सूतक शुरू होगा : 10 जनवरी दोपहर 1:39 PM
सूतक समाप्त होगा : 11 जनवरी आधी रात को 2:20 AM
ग्रहण की कुल अवधि : 4 घंटे
कहाँ दिखेगा : एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया।
सूतक काल:
भारतीय संस्कृति में ग्रहण के वक़्त सूतक काल का खास महत्व है। आप इसी से अंदाज़ लगाइए की जब भी कोई ग्रहण शुरू होता है। तो लोग उस ग्रहण के शुरू होने से पहले लगने वाले सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ कार्य नही करते। यहाँ तक कि भारत भर में कई मंदिरों के द्वार भी सूतक काल में बंद कर दिए जाते है। आज के चंद्र ग्रहण के शुरू होने के ठीक 9 घंटे पहले ही सूतक काल आरंभ हो जाएगा।
सूतक काल में क्या सावधानी बरतें:
- सूतक काल के दौरान आप भोजन नही कर सकते। लेकिन जो यह नियम बीमार व्यक्ति बच्चों बूढों और गर्भवती महिलाओं पर लागू नही होता। अगर वो कुछ खाना चाहे तो खा सकती है।
- सूतक काल शुरू होने पर आपको सुनसान जगह से नही गुजरना चाहिए। जैसे कि कब्रिस्तान श्मसान घाट इत्यादि।
- आपको सूतक काल के दौरान शारिरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे गलत प्रभाव पड़ता है।
- सूतक काल के दौरान आपको किसी भी धारदार चीज का उपयोग नही करना चाहिए। जैसे कि चाकू कैंची इत्यादि गर्भवती महिलाये इस बात का खास ध्यान रखें।
- गर्भवती महिलाओं को सूतक काल के दौरान घर से बाहर नही निकलना चाहिए। अगर घर से आपको बहुत जरूरी काम से निकलना भी है। तो आप अपने पेट पर चंदन और तुलसी का लेप लगा कर निकले।
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। और हाँ आज चंद्र ग्रहण देखना बिल्कुल न भूलें।