पीरियड के दौरान जिस तकलीफ से महिलाये गुजरती है। उसे सिर्फ एक महिला ही समझ सकती है यह समय महिलाओं के लिए दर्द भरा होता है। बहुत सी महिलाये ऐसी है जिनका पीरियड आसानी से गुजर जाता है। लेकिन सब इतनी खुशकिस्मत नही है ज्यादातर महिलाओं को पीरियड की असहनीय पीड़ा सहनी ही पड़ती है। पीरियड के इस तकलीफ से बचने के लिए बहुत सी महिलाये दवाई खाती है तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाती है। आज हम आपको ऐसे 5 फ़ूड के बारे में बताने जा रहे है। जिसे आप अपने डाइट में शामिल करके पीरियड के समय को आसानी से पास आउट कर सकती है।
1. आयरन
पीरियड के दौरान महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। जिससे कमजोरी के साथ साथ आपके मूड में भी बदलाव होता है। हेवी पीरियड के दौरान आयरन की कमी से महिलाओं को एनीमिया हो सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने शरीर में आयरन की कमी को दूर करें। इसके लिए आपको ऐसी चीजें खानी चाहिए जिसमे भरपूर आयरन तत्व मौजूद हो। जैसे कि – बिन्स, डार्क चॉकलेट, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, सूरजमुखी के बीज इसके साथ ही टोफू जैसे आयरन से भरपूर खाने की चीजों को आप अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
2. मैग्नीशियम
मैग्नीशियम हमारे शरीर में चिंता, नींद की कमी, सिर दर्द जैसे समस्याओं को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह पीरियड के दौरान ऐंठन को भी कम करता है। शायद यही वजह है कि ज्यादातर महिलाये पीरियड के दौरान चॉकलेट बेहद पसंद करती है। क्योंकि चॉकलेट में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम भी होता है। चॉकलेट के साथ साथ आप अपनी डाइट में काजू, पालक, बादाम, सोयाबीन, एवोकेडो, बिन्स और केले को भी शामिल कर सकती है। इन सभी में मैग्नीशियम मौजूद होता है।
3. फाइबर
पेट फुला फुला रहना भी मासिक धर्म के दौरान बहुत सी महिलाओं में यह लक्षण दिखाई देते है। इससे आप असहज महसूस कर सकती है और आपकी सेहत बिगड़ सकती है। ऐसी स्थिति न आये इसलिए आपको अपने डाइट में ढेर सारा फाइबर युक्त भोजन करने की आवश्यकता है। इसकी वजह से आपकी आंते सही तरीके से काम करती रहेगी। पीरियड के दौरान फाइबर युक्त चिंजो को अपने भोजन में शामिल कीजिए। जैसे – चिया के बीज, शकरकंद, सेब और बिन्स।
4. विटामिन बी
पीरियड के दौरान महिलाओं को असहनीय दर्द से गुजरना पड़ता है। मासिक धर्म में जब आपको ब्लीडिंग हो तो आप अपने भोजन में अंडे, सीफूड, नट और बीज को शामिल करें। इनमे भरपूर विटामिन बी होता है जो मासिक धर्म के लगभग सभी लक्षणों जैसे मांसपेशियों में ऐंठन थकान को कम कर देता है।
5. कैल्शियम
कैल्शियम मासिक धर्म के दर्द, पेट फूलने और शरीर में पानी को रोक कर रखने की शक्ति में कमी लाता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप पीरियड के दौरान कैल्शियम की मात्रा बढ़ाये। इसके लिए आप अपनी डाइट में दूध, दही, बादाम, ब्रोकली और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। ये सभी आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करेंगी।