पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाने वाले फूड

Md Danish Ansari
4 minute read
0

टेस्टोस्टेरोन, पुरुष में पाया जाने वाला एक ऐसा हार्मोन है, जो पुरुषों के अण्‍डकोष में विकसित होता है। इस हार्मोन का संबंध पुरुषों की प्रजनन क्षमता, यौन कार्य, मांसपेशियों के निर्माण और चेहरे व बालों से जुड़ा होता है। जिन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होता है उनकी सेक्स लाइफ बहुत अच्छी नही होती। टेस्टोस्टेरोन कम होने के कारण आप मैदान में ज्यादा देर तक टिक नही सकते।
अगर आपकी सेक्स लाइफ बहुत असंतुष्टि से भरी हुई है तो आप को अपना टेस्टोस्टेरोन लेवल जरूर चेक करवाना चाहिए। वैसे तो टेस्टोस्टेरोन महिलाओं में भी पाया जाता है। लेकिन टेस्टोस्टेरोन महिलाओं के मुक़ाबके पुरुषों में अधिक मात्रा में पाया जाता है। टेस्टोस्टेरोन एक पुरुष हार्मोन है यह पुरुषों की सेक्स क्षमता को बढ़ाने के साथ साथ उनके हेल्थ और शारीरिक विकास के लिए बहुत जरूरी होता है।
Click Here!
Find Homes Here!

अगर किसी पुरूष में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन्स की कमी होती है। तो उसमें मोटापा बढ़ने लगता है कुछ पुरुषों में वजन कम होने की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है। टेस्टोस्टेरोन पुरुषों के शारिरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत ही जरूरी होता है। हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने वाले है जिनके सेवन से आप अपने शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल को बनाये रख सकते है।

टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ाने वाले कुछ खाद्य पदार्थ

1. कस्तूरी

जिंक ऐसा पदार्थ है जो हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है। मगर यह पुरुषों के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। कस्तूरी में जिंक अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिंक पुरुषों में स्वस्थ शुक्राणु और प्रजनन प्रणाली के लिए बहुत ही जरूरी है। शरीर में जिंक की कमी होने के कारण पुरुषों में hypogonadism का खतरा बढ़ जाता है। जिसकी वजह से शरीर पर्याप्त मात्रा में टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन नही कर पाता। इसलिए पुरुषों को जिंक को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

2. प्याज

हाल ही में एक ताज़ा अध्ययन में पाया गया है कि अगर आप 4 हफ़्तों तक रोजाना प्याज का रस पीते है। तो शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाने में बहुत ही मदद करता है। प्याज हम में से ज्यादातर पुरुष खाते ही है सलाद के तौर पर, अगर आप नही खाते तो खाना शुरू कर दीजिए। प्याज हमारे यौन स्वास्थ्य और स्वस्थ यौन संबंधों के लिए बहुत ही जरूरी पोषक तत्वों से भरा पड़ा है।

3. हरी पत्तेदार सब्जियाँ

टेस्टोस्टेरोन लेवल को सही करने के लिए पुरुषों को हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि हरी पत्तेदार सब्जियों में मैग्नीशियम अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है। मैग्नीशियम हमारे शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाने के लिए एक बहुत ही आवश्यक तत्व है। पालक जैसी पत्तेदार सब्जियों में टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाने की कमाल की क्षमता होती है। आप 4 हफ़्तों तक मैग्नीशियम से भरपूर सब्जियों का सेवन करें। आपको फायदा अवश्य होगा क्योंकि इनमें मैग्नीशियम के साथ साथ लौह तत्व भी पाया जाता है।

4. अदरक

अदरक न सिर्फ हमारी चाय का स्वाद बढ़ाने के आती है। बल्कि यह पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के लेवल को बढ़ाने में भी कारगर है। हम सभी जानते है की भारतीय संस्कृति में अदरक का प्रयोग प्राचीन काल से ही औषधीय प्रयोजन में किया जाता रहा है। हाल ही के एक शोध में भी यह बात साफ हुई है कि अगर आप 3 महीनों तक। अदरक का रस पिये तो यह आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का लेवल 17.5 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। इस शोध में 75 अलग अलग पुरुषों को शामिल किया गया था जो अपनी सेक्स लाइफ में खुश नही थे। क्योंकि उनका पार्टनर उनकी परफॉर्मेंस से खुश नही थी। लेकिन अदरक के रस का सेवन करने से उनकी सेक्स लाइफ पहले से बेहतर हो गई।

5. अनार

2012 में किये गए एक शोध में यह बात साबित हुई थी कि अनार न सिर्फ पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाता है। बल्कि यह महिलाओं में भी टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ा कर उसे संतुलित रखता है। इस शोध में 60 लोगो ने 14 दिनों तक शुद्ध अनार का रस पिया। इस रिसर्च के दौरान उन सभी 60 लोगो की दिन भर में 3 बार टेस्टोस्टेरोन लेवल की जाँच की गई। जब यह अध्ययन पूरा हुआ तो सभी प्रतिभागियों में टेस्टोस्टेरोन लेवल में 24% कई बढ़ोतरी दर्ज की गई, जोकि क़माल की उपलब्धि है। इसके साथ ही अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारे दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इनके साथ ही यह तनाव को भी नियंत्रित करता है।
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!