![]() |
20 interesting information about Railway |
नमस्कार दोस्तो आज हम आपको बताने जा रहे रेलवे से जुड़ी 20 रोचक जानकारी के बारे में, जैसा कि हम सभी जानते है कि ट्रेन दुनिया भर के देशों के विकास में अहम भूमिका निभाती है। भारत देश के विकास में रेलवे का इंडस्ट्रियल, इकोनॉमिक्स और कमर्शियल ग्रोथ में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। तो आइए जानते है रेलवे के बारे में 20 रोचक जानकारी।
- दुनिया में सबसे पहला रेलवेग्रेट ब्रिटेन में 1603 और 1604 के बीच एक साधारण “वैगनवे” के रूप में बनाया गया था।
- दुनिया का पहला पूरी तरह से कार्यशील रेलवे स्टीम इंजन लोकोमोटिव यूनाइटेड किंगडम में 1804 में रिचर्ड ट्रेविथिक द्वारा बनाया गया था।
- जापान में अगर कोई व्यक्ति आने वाली ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर लेता है तो ट्रेन कंपनी आत्महत्या करने वाले के परिवार से सफाई शुल्क और आत्महत्या के द्वारा फैलाये नकारात्मक प्रचार के लिए मुकदमा कर सकती है।
- दुनिया की सबसे तेज़ ट्रेन “बुलेट ट्रेन” 1964 में जापान ने बनाया था। जो टोक्यो और ओसाका शहर में के बीच चलाई गई।
- दुनिया में सबसे सस्ता रेलवे नेटवर्क भारत का है। जो सबसे कम खर्च में आपको यात्रा करवाता है।
- अब तक दुनिया में सबसे भारी ट्रेन का रिकॉर्ड 95000 टन है। यह ट्रेन ऑस्ट्रेलिया में है और इसकी लंबाई 7.3 किलोमीटर है।
- भारतीय रेलवे हर रोज़ लगभग 2.5 करोड़ यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाता है।
- रेलवे में एयर ब्रेक का अविष्कार आज से 100 साल पहले हुआ था। यह आज भी ट्रेन में इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह बहुत ही भरोसेमंद और सुरक्षित ब्रेक है।
- ट्रेन की पटरी और ट्रेन के पहिये स्टील के बने होते है। क्योंकि कम घर्षण और कम ग्रिप की वजह से जब ट्रेन खड़ी ढ़लान वाले रास्ते पे चढ़ती या उतरती है, तो उस वक्त ट्रेन की स्पीड तेज़ी से कम या ज्यादा न होने पाए। इसके साथ ही कम घर्षण और ग्रिप की वजह से ट्रेन कम ईंधन में ज्यादा दूरी तय करती है।
- दुनिया की सबसे ज्यादा लंबी हाई स्पीड रेलवे ट्रैक चीन में है। इसकी लंबाई 29,000 किलोमीटर है, हाई स्पीड रेल ट्रैक पर ट्रेन 200 Kmh से ज्यादा स्पीड से चलती है।
- ट्रांस साइबेरियन रेलवे जो मास्को और व्लादिवोस्टोक के बीच है। जिसकी लंबाई 9,289 किलोमीटर है, यह दुनिया में सबसे लंबी और व्यस्त रेलवे लाईन में से एक है।
- डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस जोकि 4,273 किलोमीटर की लंबी यात्रा करती है। यह भारत की सबसे लंबी रेल लाईन है।
- दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क अमेरिका में है। अमरीका में रेलवे नेटवर्क प्राइवेट है, भारत का स्थान दुनिया में चौथे नम्बर पर आता है। भारत का रेलवे नेटवर्क अभी तक भारत सरकार के अधीन है।
- जापान में जब कोई ट्रैन किसी कारण से अपने लक्ष्य पर लेट से पहुँचती है। तो उनसे माफी माँगी जाती है। इसके साथ ही सभी प्रभावित यात्रियों को एक प्रमाण पत्र दिया जाता है जिसमें लिखा होता है कि ट्रेन लेट क्यो हुई। इस प्रमाण पत्र को वे अपने ऑफिस में दिखा कर उन्हें यह बता सकते है की आज आने में उन्हें लेट क्यो हुई।
- ट्रैन की इंजन की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये होती है। जिसमें Non AC कोच की कीमत लगभग 1.5 करोड़ होती है। वही AC कोच की कीमत 2.5 करोड़ होती है।
- भारत में ज्यादातर ट्रेनों की कीमत लगभग 50 करोड़ की है। क्योंकि भारत की ट्रेनों में AC और Non AC दोनो कोच एक ही ट्रेन में होते है।
- अगर ट्रेन में 24 डिब्बे लगे है तो वह 6 लीटर डीज़ल में 1 किलोमीटर का एवरेज देगी। अगर ट्रैन में 12 डिब्बे लगे है और वह एक्सप्रेस गाड़ी है तो वह लगभग 4.5 लीटर में 1 किलोमीटर का एवरेज देगी।
- भारत में सबसे महँगी ट्रेन The Maharajas Express है। जिसमे प्रति व्यक्ति $3,850 डॉलर लगते है।
- ट्रेन को कब चलना है और कब रुकना है यह लोकोपायलट सिग्नल और गार्ड के हिसाब से तय होता है।
- रेलवे में भी सड़क परिवहन की तरह तीन सिग्नल होते है हरा, पीला, लाल। हरा सिग्नल यानी ट्रैन अपनी निर्धारित स्पीड से चल सकती है। पीला सिग्नल मतलब ट्रेन धीमी करो, जिसमे लोकोपायलट दो ब्रेक लगाता है। एक ब्रेक इंजन के लिए और दूसरा ब्रेक पूरे डिब्बे के लिए लगता है। लाल सिग्नल मिलने पर लोकोपायलट ट्रेन को पूरी तरह रोक देता है।
उम्मीद है दोस्तों आपको यह जानकारी पसंद आई होगी और इसने आपकी नॉलेज में वृद्धि की होगी। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करें।